भिलाई-3। आज दिनांक11/03/22 को पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर द्वारा होली पर्व को देखते हुए चौकी क्षेत्र मे विशेष चेकिंग तथा पुराना बदमाश, अपराधियों के धरपकड़ करने के निर्देश प्राप्त होने पर विशेष चैकिन दौरान जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि जोन-1 चिल्ड्रन पार्क का रहने वाला बदमाश के रविकुमार चिल्ड्रन पार्क जोन-1 बाजार में अपने हाथ में एक लोहे का खुला धारदार चाकु लेकर लहराते हुए आने जाने वाले राहगीरों तथा रेल्वे कर्मचारियों को भयभीत कर रहा है।
जिससे लोगो की काफी भीड़ एकत्रित हो गया था, लोगो में काफी गुस्सा उत्पन हो गया है। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 22/22 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना पर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जुडिश्यल रिमांड हेतु सीजेएम न्यायालय दुर्ग रवाना किया गया।














