BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

धान खरीदी पर मंत्री चौबे का बयान मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण है : अजय चंद्राकर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा है कि प्रदेश सरकार के मंत्री रवीन्द्र चौबे के धान खरीदी को लेकर दिए गए बयान पर ट्वीट कर कटाक्ष किया है। श्री चंद्राकर ने कहा है कि कांग्रेस शोषित छत्तीसगढ़ के मंत्री ‘शेरपा’ रवीन्द्र चौबे ने 3,600 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने की बात कही है, जबकि ‘शेरपा’ को उसका अधिकार नहीं होता।

श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मंत्री चौबे पर कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण है। श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मायावी है। धान खरीदी के मामले में प्रदेश सरकार अब यह भ्रम फैला रही है कि कांग्रेस की सरकार आने वाले पाँच सालों में धान की कीमत 3,600 रुपए प्रति क्विंटल देगी।

यह तभी संभव होगा कि जब केंद्र सरकार धान का समर्थन मूल्य प्रतिवर्ष 6 प्रतिशत की दर से पाँच साल में 30 प्रतिशत बढाएगी,जैसा की अब तक बढ़ाती आई है अर्थात, छत्तीसगढ़ की सरकार ने यह मान लिया है कि पहले भी मोदी सरकार ही किसानों को पैसा देती रही है और आगे भी मोदी सरकार ही देगी।

 

Related Posts