BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

धर्म जागरण पखवाड़ा का तीसरा दिन: देश और धर्म के प्रति हमारी श्रद्धा और एकता ही संगठित समाज और राष्ट्र की असली ताकत है- मनीष पाण्डेय

धर्म जागरण पखवाड़ा के तहत 18 नवंबर को पदयात्रा की शुरूआत सुपेला प्रखण्ड अंतर्गत हनुमान मंदिर जुनवानी से की जाएगी…

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा चलाये जा रहे धर्म जागरण पखवाड़ा के दौरान आज खुर्सीपार और दुर्ग शहर में अलग ही माहौल देखने को मिला। हिन्दू धर्म में अपनी अटूट आस्था रखने वाले सैकड़ों की संख्या में लोग आज इस पदयात्रा में शामिल हुए। जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया और चारों तरफ जय श्रीराम और सनातन धर्म की जय के नारे लगने लगे। मालूम हो कि समिति द्वारा धर्मांतरण के विरूद्ध शुरू किये गये इस अभियान को भिलाईवासियों को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। लोग स्वयं ही धर्मांतरण के विरूद्ध हैं और इसे खत्म करने के लिए आमजनों को जागरूक करने के लिए समिति के साथ जुड़ रहे हैं।

धर्म जागरण पखवाड़ा के तीसरे दिन आज पदयात्रा की शुरूआत खुर्सीपार स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर की गई। जो वार्ड 34 भोलेनाथ मंदिर, काली मंदिर, राम दरबार, वार्ड 30 राम मंदिर, शीतला मंदिर, हनुमान मंदिर, जलाराम मंदिर होते हुए जोन 2 मंदिर से पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची। इसी कड़ी में संध्या में पदयात्रा की शुरूआत दुर्ग चंडी मंदिर से की गई, जो शिवपारा, हरिजनपारा होते हुए शनिचरी बाजार लंगूरवीर मंदिर पहुंची।

इस दौरान सभा का संबोधित करते हुए समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने इस धर्म जागरण पखवाड़ा में सहभागिता देने वाले सभी सामाजिक संगठनों एवं आमजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रविरोधी ताकतों द्वारा लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है जिसके लिए हम सभी को एकजुट होकर इसका मुंहतोड़ जवाब देना होगा। देश और धर्म के प्रति हमारी श्रद्धा और एकता ही संगठित समाज और राष्ट्र की असली ताकत है। इस धर्म जागरण पखवाड़ा के माध्यम से हमें पूरे भारत को एकजुटता का संदेश देना है।

सभा को दुर्ग युवा शाखा अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस धर्म ने हमें जीवन दिया और जीने का मार्ग दिखाया आज उस धर्म को मानने वाले कई लोगों की आस्था को विखण्डित करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ समुदाय विशेष के लोगों द्वारा इस कृत्य किया जा रहा है, हम सभी को एकजुट होकर इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना है। सभा को प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, जिलाध्यक्ष सेवकराम साहू, दुर्ग मुख्य शाखा अध्यक्ष काशीनाथ शर्मा, पियूष मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती मंजू दुबे, विनोद सिंह, जोगिंदर शर्मा, श्रीमती रीना नैय्यर, दीनानाथ नैय्यर, श्रीनिवास, सागर शुक्ला, गजेंद्र यादव, शंकर केडिया, रोहित तिवारी, ध्रुव पाण्डेय, गुलाब सिंह, दिलीप केशरवानी, अशोक यादव, पलाश, जीत शर्मा, मुकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

सुपेला एवं पश्चिम प्रखण्ड में होगी पदयात्रा
धर्म जागरण पखवाड़ा के तहत 18 नवंबर को पदयात्रा की शुरूआत सुपेला प्रखण्ड अंतर्गत हनुमान मंदिर जुनवानी से की जाएगी। जो परियापारा, मॉडल टाउन, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, राज राजेश्वर मंदिर, नेहरू नगर शिव मंदिर, कुसुम कानन गार्डन, जगन्नाथ मंदिर कोसानगर होते हुए गणेश मंदिर राधिका नगर पहुंचेगी। इसी कड़ी में संध्या में पदयात्रा की शुरूआत माली मोहल्ला 32 बंगला से की जाएगी, जो अन्नपूर्णा मंदिर, श्रीराम चौक, हास्पिटल सेक्टर हनुमान मंदिर होते हुए, सेक्टर – 8 हनुमान मंदिर, गोल मार्केट, सड़क 10 होते हुए सेक्टर 7 काली मंदिर, हनुमान मंदिर से सड़क 5 पहुंचेगी। तुलजा भवानी मंदिर में यात्रा का समापन होगा।

Related Posts