भिलाई। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता के नेतृत्व मे धर्मान्तरण के विरोध मे विशाल पदयात्रा निकाली गई।जिसमे मुख्यरूप से अरविन्द सिंह, सूरजभान, कन्हया, पवन, सत्यपाल, पिंटू, करण, सार्थक, प्रणय, वरदान, श्रीनिवास, गौरव, आकाश, ऋषि, संकल्प, वैभव, हर्ष, शुभम, लिनेश, मानव आदि युवा शामिल हुए।
ज्ञात हो कि लव जिहाद का मामला सामने आने पर हिन्दू सगठनों ने छावनी थाने का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया था और मुख्यमंत्री का पुतला भी दहन किया था। इस दौरान हिन्दू सगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के नाम ज्ञापन सौपकर दोषी लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करने कि मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशम दत्ता और श्री राम जन्मोत्सव समिति के जिला गौसेवा प्रकोष्ठ संयोजक अरविन्द सिंह ने बताया कि छावनी क्षेत्र का एक मुस्लिम युवक दुसरे धर्म कि युवती को भगाकर कलकत्ता ले गया था. वहां पर दोनों ने शादी कर ली और भिलाई लौटने के बाद दोनों साथ साथ रह रहे थे।

लड़के ने शादी से पहले लड़की से वादा किया था कि वह कभी धर्म परिवर्तन के लिए नहीं कहेगा, इसके बावजूद युवक और उसके परिवार वाले युवती पर इस्लाम धर्म अपनाने दबाव बनाने लगे. इतना ही नहीं उन्होंने युवती को गोमांस भी खिलाया. पिछले छः महीने से लगातार युवती को प्रताडित करते आ रहे थे, जिससे परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत भी की है।

प्रशम ने कहा कि मुस्लिम युवक और उसके परिजनों का यह कृत्य हिन्दुओं कि धार्मिक भावना को आहत पहुँचाना वाला है इसलिए उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई होनी चाहिए. हिन्दू संगठनों ने ये भी सवाल उठाया है कि जब छत्तीसगढ़ में गौमांस बिक्री पर प्रतिबन्ध है तो फिर कैसे भिलाई में गौमांस पहुँच रहा है. कार्यकर्ताओं ने गौमांस विक्रय से जुड़े लोगों पर भी कड़ी करवाई की मांग पुलिस प्रशासन से कि है।















