BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

धर्मांतरण पर बोलबम समिति खोलेगी मोर्चा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय से दया सिंह ने की मुलाकात, धर्मांतरण के लिए समिति चलाएगी जागरूकता अभियान, भिलाई के हर मंडल में होंगे कार्यक्रम

भिलाई। भिलाई समेत प्रदेशभर में इन दिनों धर्मांतरण और लव जिहाद के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आए दिन मामले सामने आ रहे हैं। हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। भोले बाबा का झंडा बुलंद करने वाली समिति बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति अब धर्मांतरण और लव जिहाद के मुद्दे पर मोर्चा खोलने वाली है।

आज समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से मुलाकात कर इस विषय पर लंबी चर्चा की। तकरीबन सवा घंटे तक रायपुर स्थित साय के निवास में दया ने तमाम विषयों पर बात की। साथ ही धर्मांतरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए मार्गदर्शन मांगा।

दया सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष साय को बताया कि पिछले दिनों भिलाई के छावनी इलाके में धर्मांतरण का मामला सामने आया था। इस मामले में मुस्लिम युवक ने पीड़िता को गोमांस खिलाने की कोशिश की थी। साथ ही प्रताड़ित भी किया जाता था। हिंदू संगठनों के दबाव में आकर पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज किया।

दया ने यह भी बताया कि, सनातन हिंदू धर्म के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने के लिए कुछ विशेष वर्ग के लोग अभियान चला रहे हैं। इसे रोकने के लिए बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति मोर्चा खोलने वाली है। ऐसे परिवार को ढूंढकर सनातन धर्म में वापसी के लिए प्रेरित और जागरूक करेगी।

भिलाई में धर्मांतरण के मामले ज्यादा, साय ने जताई चिंता: दया

दया सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय को बताया कि भिलाई-दुर्ग में धर्मांतरण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ी समाज के लोगों को प्रलोभन देकर कुछ मिशनरीज लोग अभियान चला रहे हैं। हम सब इसे रोकने के लिए अभियान चलाने वाले हैं। इस विषय पर प्रदेश अध्यक्ष साय ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि यह मुद्दा गंभीर है। इस पर गंभीरता से काम कर धर्मांतरण के मामले को रोकने के लिए दया सिंह को जरूरी निर्देश दिए।

प्रदेश अध्यक्ष साय ने दया की थपथपाई पीठ
इस मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दया सिंह की पीठ थपथपाई। सनातन हिंदू धर्म के लिए किए जा रहे कार्यों दया व उनकी टीम की तारीफ की। इसके अलावा आने वाले समय में होने वाले भोले बाबा की बारात के आयोजन के लिए दया को शुभकामनाएं दी है।

Related Posts