वर्ल्ड कप मैचों में मोहम्मद शमी भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अब तक वर्ल्ड कप मैचों में मोहम्मद शमी 32 विकेट अपने नाम कर चुके हैं…
धर्मशाला (ए)। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 40 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े. वहीं, रोहित शर्मा ने एक बेहद खास फेहरिस्त में अपनी जगह बना ली है. दरअसल, रोहित शर्मा एक कैलेंडर ईयर में 50 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. अब तक इस साल रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में 52 छक्के लगा चुके हैं. रोहित शर्मा से पहले एक कैलेंडर ईयर में 50 छक्के का कारनामा महज क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स ने किया है।
पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज एबी डीविलियर्स ने सबसे पहले यह कारनामा किया था. एबी डीविलियर्स ने साल 2015 में 59 छक्के जड़े थे. इसके बाद वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल ने एक कैलेंडर ईयर में 50 छक्के का कारनामा किया. क्रिस गेल ने साल 2019 में 56 छक्के जड़े. बहरहाल, इस वर्ल्ड कप में एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल को पीछे छोड़ सकते हैं।
रचिन रविंद्र और डेरिल माइकल ने रचा इतिहास: धर्मशाला में टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी कर रहा है. न्यूजीलैंड के 2 विकेट महज 19 रनों पर गिर गए, लेकिन इसके बाद रचिन रविन्द्र और डेरिल मिचेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 159 रनों की पार्टनरशिप हुई. यह भारत-न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप मैच की सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और श्रीकांत के नाम था. दोनों खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप 1987 में 136 रनों की पार्टनरशिप की थी, लेकिन अब रचिन रविन्द्र और डेरिल मिचेल की जोड़ी ने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
वहीं, इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ और मोहम्मद कैफ की जोड़ी है. दोनों खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2003 में 129 रनों की पार्टनरशिप की थी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन में खेला गया था. जबकि इसके बाद मोहम्मद अजहरूद्दीन और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी है. वर्ल्ड कप 1992 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद अजहरूद्दीन और सचिन तेंदुलकर के बीच 127 रनों की पार्टनरशिप हुई थी. यह मुकाबला डुनेडिन में खेला गया था।
इसके बाद महेन्द्र सिंह धोनी और रवीन्द्र जडेजा की जोड़ी है. वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ महेन्द्र सिंह धोनी और रवीन्द्र जडेजा के बीच 116 रनों की साझेदारी हुई थी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया था. वहीं, इस फेहरिस्त में पांचवें नंबर पर जॉन राइट और ब्रूस एडगर की जोड़ी है. वर्ल्ड कप 1979 में भारत के खिलाफ जॉन राइट और ब्रूस एडगर ने 100 रनों की साझेदारी की थी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला लीड्स में खेला गया था।
एक मैच में कुलदीप यादव के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने डेरिल मिचेल, बेयरस्टो-फिंच को पछाड़ा: डेरिल मिचेल भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव के खिलाफ एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. दरअसल, इस मुकाबले में डेरिल मिचेल ने कुलदीप यादव की 28 गेंदें खेली, इन 28 गेंदों पर डेरिल मिचेल ने 43 रन रन बनाए।
इससे पहले कुलदीप यादव के खिलाफ एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो थे. जॉनी बेयरस्टो ने साल 2019 में कुलदीप यादव की 25 गेंदों पर 41 रन बनाए थे. भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम में खेला गया था. वहीं, इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ऑरोन फिंच हैं. ऑरोन फिंच ने साल 2017 में कुलदीप यादव की 26 गेंदों पर 41 रन बनाए थे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला इंदौर में खेला गया था।
वर्ल्ड कप में भारत के तीसरे सबसे कामयाब गेंदबाज बने मोहम्मद शमी, अनिल कुंबले को छोड़ा पीछे: वर्ल्ड कप मैचों में मोहम्मद शमी भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अब तक वर्ल्ड कप मैचों में मोहम्मद शमी 32 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इससे पहले अनिल कुंबले तीसरे नंबर पर थे, लेकिन अब मोहम्मद शमी ने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है।
वर्ल्ड कप मैचों में मोहम्मद शमी 32 विकेट ले चुके हैं, जबकि चौथे नंबर पर काबिज अनिल कुंबले के नाम 31 विकेट दर्ज है. वहीं, इस फेहरिस्त में पहले नंबर पर जहीर खान है. जहीर खान ने वर्ल्ड कप मैचों में भारत के लिए 44 विकेट झटके हैं. जहीर खान के अलावा पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने भी वर्ल्ड कप मैचों में 44 विपक्षी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इस तरह जहीर खान और जवागल श्रीनाथ टॉप-2 में है. इसके बाद मोहम्मद शमी और अनिल कुंबले का नंबर है।















