रायपुर। प्रार्थी मोबिन खान ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कालीबाडी गांधीनगर हनुमान मंदिर के पास थाना कोतवाली रायपुर का रहने वाला है। दिनांक 12.07.2020 के 02.30 बजे प्रार्थी अपने कैफे शंकर नगर टर्निंग पाईंट द 16 सेड्स में अपने दोस्त शिवा का बर्थ-डे पार्टी मना रहे थे, उसी समय कुछ लोग आये उनमंे से एक आदमी ने अपने आप को महिला बाल विकास अधिकारी होना बताया और कैफे चेक कर चले गये। करीब 30 मिनट बाद प्रार्थी के पूर्व परिचित फैजी नाम का लडका आकर तुम लोग हुक्का पीला रहे हो बोलकर महिला बाल विकास के अधिकारियांे से कार्यवाही करा दूंगा बोलकर भय दिखाकर 02 लाख रूपये मांग किया। प्रार्थी द्वारा बाद में रूपये देता हूं बोलने पर प्रार्थी का मोबाइल नंबर मांगने पर वह अपना और अपने दोस्त हमीद रजा का मोबाइल नंबर दिया था। प्रार्थी के मोबाइल मंे फैजी का एवं उसके दोस्त हमीद रजा के मोबाइल में विभास मजूमदार का बार बार काल आ रहा था जो महिला एवं बाल विकास विभाग का भय दिखाकर रूपये की मांग कर रहे था तथा पैसा नहीं दोगे तो महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों से कार्यवाही करा दूंगा बोलकर दोनांे लडके धमकी देकर 02 लाख रूपये की मांग कर रहे थे। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 268/20 धारा 384, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ अधिकारियांे के दिशा निर्देशन में थाना सिविल लाईन की एक विषेश टीम का गठन कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण कर उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपियान फैजी ईशा एवं विभास मजूमदार को गिरफ्तार करने मंे सफलता मिली। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- फैजी ईशा पिता शकील ईशा उम्र 25 साल निवासी कमल विहार सेक्टर – 02 टिकरापारा रायपुर।
- विभास मजूमदार पिता विजय मजूमदार उम्र 18 साल निवासी लालपुर काली नगर टिकरापारा रायपुर।









