BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

दो माओवादी टिफिन बम, विस्फोटक सामग्री, प्रतिबंधित माओवादी संगठन का पाम्पलेट के साथ चढ़े पुलिस के हत्थे

थाना पुलिस और कोबरा 204 की संयुक्त कार्यवाही में विस्फोटक सहित 02 माओवादी जारपल्ली के जंगल से गिरफ्तार…कब्जे से टिफिन बम, विस्फोटक, प्रतिबंधित माओवादी संगठन का पाम्पलेट बरामद…

 

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत दिनांक 02.08.2024 को थाना पामेड़ एवं कोबरा 204 की टीम ग्राम जारपल्ली एमपुर की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

अभियान के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा जारपल्ली से 02 माओवादी को पकड़ा गया। पकड़े गये माओवादियों के कब्जे से टिफिन बम, माओवादी पर्चे, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया।

1. गट्टूपल्ली हुरैया पिता रामा गट्टूपल्ली जोगैया उम्र 34 वर्ष साकिन जारपल्ली थाना पामेढ़ जिला बीजापुर।
2. मड़कम हिड़मा पिता हिड़मा पांडू उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन जारपल्ली थाना पामेड़ जिला बीजापुर।

पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना पामेड़ में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

 

Related Posts