वह अपनी फुआ के साथ, चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत आरोपी शिवा चौहान के घर मेहमान के रूप में गई थी, कि दिनांक 09.08.25 को जब प्रार्थिया सोई हुई थी, उसी दौरान आरोपी शिवा चौहान आया व तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर कहकर, प्रार्थिया के मना करने के बावजूद, उसका शारीरिक शोषण किया…
जशपुर। चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.09.25 को थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली 18 वर्षीय पीड़ित प्रार्थिया ने अपने पिता के साथ, चौकी दोकड़ा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि वह रक्षा बंधन के दिन, अपनी फुआ के घर, थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में गई थी।
वहां से वह अपनी फुआ के साथ, चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत आरोपी शिवा चौहान के घर मेहमान के रूप में गई थी, कि दिनांक 09.08.25 को जब प्रार्थिया सोई हुई थी, उसी दौरान आरोपी शिवा चौहान आया व तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर कहकर, प्रार्थिया के मना करने के बावजूद, उसका शारीरिक शोषण किया।
आरोपी शिवा चौहान पीड़िता को अपने घर में ही रखा था, उसे किसी से बात करने नहीं देता था, हर समय उसके साथ ही रहता था, इसी दौरान घटना के दो दिन बाद, आरोपी शिवा अपने मोबाइल फोन को छोड़कर बाहर गया था, तभी प्रार्थिया के द्वारा अपने मां- बाप को फोन से सूचित कर घटना की जानकारी दी गई।
तब उसके माता पिता तत्काल पर प्रार्थिया को लेने आरोपी शिवा चौहान के घर गए, तब आरोपी शिवा चौहान, पीड़िता के माता पिता से भी झगड़ा करने लगा, तब प्रार्थिया अपने माता पिता के साथ, अपने गांव चली गई। इस प्रकार आरोपी शिवा चौहान के द्वारा पीड़िता को पत्नी बनाकर रखूंगा, कहते हुए, उसके साथ दो दिनों तक पीड़िता के मना करने के बावजूद जबरन उसका शारीरिक शोषण किया गया है।
महिला संबंधी अपराध होने पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल, पुलिस के द्वारा चौकी दोकड़ा में आरोपी शिवा चौहान के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 (1),(2)(m) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शिवा चौहान को हिरासत में ले लिया गया, पुलिस की पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव , सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे,प्रधान आरक्षक प्रकाश मिंज, प्रदीप लकड़ा, आरक्षक शशिकांत टोप्पो, व महिला आरक्षक रेणु टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
















