BREAKING

Uncategorised

दोपहिया वाहन में सवार होकर मोबाईल छीनने/चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। विवरण – प्रार्थी संतोष कुमार गुप्ता ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 21.05.2020 को शाम के समय बीरगांव शराब भट्ठी के पास चैक में खड़ा था इसी दौरान एक मोटर सायकल मंे अज्ञात तीन लड़के आये और प्रार्थी के हाथ में रखें मोबाइल को छीन कर चले गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 175/20 धारा 356, 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना उरला की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही हाल ही में जेल से छूटे चोरी के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक किये जा रहे थे इसी दौरान टीम को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर टीम द्वारा बीरगांव उरला निवासी कपिल को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी गुलाब पाल के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की मोबाईल फोन एवं घटना मंे प्रयुक्त दोपहिया वाहन को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कपिल पिता प्रभूदास मचखन उम्र 22 वर्ष साकिन झाप तलाब मठपारा बीरगांव उरला रायपुर।
  2. गुलाब पाल पिता चुरावन पाल उम्र 22 वर्ष साकिन आदर्श पारा रावा भाटा थाना खमतराई रायपुर।

Related Posts