BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

दोपहिया वाहन में घुम -घुम कर अलग – अलग थाना क्षेत्रों से 12 नग माबाईल फोन लूट/चोरी करने वाले 02 आरोपी एवं 01 अपचारी बालक सहित कुल 03 गिरफ्तार


रायपुर। विवरण:- प्रार्थी योगेन्द्र सिंह महेश्वर ने थाना खमतरराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रिंग रोड नंबर 02 गोंदवारा में रहता है। प्रार्थी दिनांक 15.05.2020 को शाम लगभग 07ः30 बजे अपने दोस्त डीगेश्वर कुमार महेश्वर एवं प्रवीण डांडे के साथ आपस में बातचीत करते मेडिकल स्टोर जा रहे थे कि प्रार्थी अपने सैमसंग कंपनी के मोबाईल फोन को हाथ में पकडा था। इसी दौरान प्रार्थी एवं एसके दोस्त अनुग्रह कमप्लेक्स के पास पहुंचे थे उसी समय एक काला कलर के मोटर सायकल में सवार तीन लोग आये और मोटर सायकल में पीछे बैठा व्यक्ति प्रार्थी के उक्त मोबाईल फोन को खींचकर ले गए। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना खमततराई में अपराध क्रमांक 195/20 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक आरिफ एच् शेख के निर्देशन एवं पंकज चंद्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला अभिषेक माहेश्वरी के मार्गदर्शन में रमाकांत साहू थाना प्रभारी खमतराई की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके दोस्तों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। टीम द्वारा हाल ही में जेल से छूटे चोरी के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक किये जा रहे थे इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि तिलक साहू जो शातिर चोर है कुछ दिनों पूर्व ही जेल से छूट कर बाहर आया है। जिस पर टीम द्वारा गंगानगर खमतराई निवासी तिलक साहू की पतासाजी की जाकर पकड़ कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी तिलक साहू द्वारा अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर मोबाईल चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में शामिल आरोपी नरेश ध्रुव एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों/अपचारी की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त हीरो एक्सट्रीम मोटर सायकल जप्त किया गया।
टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अन्य घटनाओं के संबंध में भी कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों/अपचारी द्वारा रायपुर शहर के अलग – अलग थाना क्षेत्रांे में घुम – घुम कर मौका पाकर अन्य लोगों से मोबाईल फोन चोरी/लूट करना बताया गया। जिस पर उनकी निशानदेही पर उनके कब्जे से 11 नग अन्य मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन को जप्त किया गया। टीम द्वारा थाना क्षेत्र एवं प्रार्थियों की जानकारी एकत्र की जा रही है, जानकारी एकत्र कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
गिरफ्तार आरोप

  1. तिलक साहू पिता फिरनता साहू उम्र 19 वर्ष पता गंगानगर दुर्गा मंदिर के पास थाना खमतराई जिला रायपुर ।
  2. नरेश ध्रुव पिता स्वर्गीय शत्रुघ्न ध्रुव उम्र 21 वर्ष पता गंगानगर दुर्गा मंदिर के पास थाना खमतराई जिला रायपुर।
  3. अपचारी बालक।

Related Posts