BREAKING

Uncategorised

दोपहिया वाहन में अवैध देशी शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 18 हजार रुपये कीमती 04 पेटी देशी शराब जप्त

रायपुर। उ.म.नी./ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय यादव के दिशा निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के ख़िलाफ़ अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान तहत सीएसपी विधानसभा राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना ख़रोरा में शराब कोचियों पर लगातार कार्यवाही जारी है।

आज मुखबिर सूचना के आधार पर छड़िया पचरी मार्ग में घेराबंदी कर दो आरोपियों 1. शुभम अग्रवाल पिता दुर्गा शंकर अग्रवाल आयु 28 वर्ष निवासी सारागाँव व 2. संदीप साहू पिता कामदेव साहू आयु 29 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 08 ख़रोरा को दुपहिया जूपिटर वाहन में 4 पेटी देशी शराब परिवहन करते पकड़ा गया।

शराब परिवहन के सम्बंध में आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज ना होने से आरोपियों के क़ब्ज़े से 200 पौव्वा देशी मसाला शराब ( जुमला 36 लीटर ) क़ीमती लगभग 18000/ रुपए व जूपिटर वाहन क्रमांक Cg 04 Nf 4952 क़ीमती लगभग 40000/ रुपए को जप्त किया गया। आरोपियों के ख़िलाफ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत अपराध क्रमांक 226/21 पंजिबद्ध करने पश्चात दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Related Posts