देश में आईटीआर फाइल करने वालों के आंकड़े ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. असेसमेंट ईयर 2023-24 में 8.18 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न भरे गए हैं…
नईदिल्ली (ए)। देश में आईटीआर फाइलिंग का नया रिकॉर्ड बना है. वित्त मंत्रालय के अनुसार, देश में रिटर्न भरने वालों की संख्या 8 करोड़ के पार पहुंच गई है. असेसमेंट ईयर 2023-24 में इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या 8.18 करोड़ रही है. इसमें लगभग 9 फीसदी का उछाल आया है. जानकारी के अनुसार, असेसमेंट ईयर 2023-24 में कुल 1.60 करोड़ ऑडिट रिपोर्ट एवं अन्य फॉर्म भरे गए. इससे पिछले वर्ष यह आंकड़ा 1.43 करोड़ रहा था।
वित्त मंत्रालय द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के हिसाब से इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों का आंकड़ा रिकॉर्ड बना चुका है. असेसमेंट ईयर 2023-24 में कुल 8.18 करोड़ आईटीआर भरे गए जबकि इससे एक साल पहले यही आंकड़ा 7.51 करोड़ रहा था. आईटीआर भरने वालों की संख्या पिछले एक साल में लगभग 9 फीसदी बढ़ी है. असेसमेंट ईयर 2023-24 में ऑडिट रिपोर्ट एवं अन्य फॉर्म भी ज्यादा भरे गए।
मंत्रालय के अनुसार, सैलरी, ब्याज, डिविडेंड, निजी जानकारियां, टीडीएस समेत टैक्स पेमेंट, लॉस, मैट क्रेडिट समेत कई जानकारियां पहले ही इकट्ठी कर ली गई थीं. इस सुविधा का जमकर इस्तेमाल हुआ है. आईटीआर भरने की प्रक्रिया पहले से काफी आसान, सुविधाजनक और तेज हुई है. इससे आईटीआर भरने वालों को काफी फायदा हुआ है।
सरकार के अनुसार, आईटीआर समेत अन्य फॉर्म्स को जल्दी भरने के लिए किए गए प्रयासों में बड़ी सफलता मिली है. सरकार ने ईमेल, एसएमएस और कई अन्य क्रिएटिव कैंपेन चलाए थे. जनता की तरफ से इसका अच्छा रिस्पोंस मिला है।
Record number of Income Tax Returns (ITRs) filed till 31st December, 2023!
Few highlights:
👉 8.18 crore ITRs filed for AY 2023-24 upto 31.12.2023 which is 9% higher y-o-y.
👉1.60 crore audit reports and other forms filed.
👉AIS facility was used extensively, resulting in… pic.twitter.com/julWcfycLF— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) January 1, 2024
















