BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

देश भर में बने मौसमी सिस्टम: छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में अगले 24 घन्टे में बारिश की संभावना

नईदिल्ली (ए)। लक्षद्वीप और उससे सटे दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर गहरे कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल गया है। कल 15 मई तक यह चक्रवाती तूफान ताऊते बन सकता है। इसके उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने तथा और अधिक सशक्त होने की उम्मीद है। चक्रवाती तूफान 18 मई की शाम तक गुजरात और उससे सटे पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र निचले स्तरों में दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में है। इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक दवा की रेखा विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक जा रही है। एक और निम्न दबाव की रेखा दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए असम तक जा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक, ओडिशा, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। रायलसीमा, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर पूर्व भारत के बाकी हिस्सों और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। मध्य प्रदेश तथा उत्तर और उत्तर पूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पश्चिमी हिमालय राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। केरल, कर्नाटक, दक्षिण महाराष्ट्र तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में समुद्र की लहरें काफी ऊंची उठेंगे तथा तेज हवाएं चलती रहेंगी।

साभार: skymetweather.com

Related Posts