BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

देश के 12 केंद्रीय विश्‍वविद्यालयों में नए कुलपति के नाम की हुई घोषणा: साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नए कुलपति बने प्रो.के.एन.सिंह, RBSU और UPRTOU की भी संभाल चुके हैं कमान

नईदिल्ली (ए)। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद की सहमति पर शुक्रवार को देश के 12 केंद्रीय विश्‍वविद्यालयों में नए कुलपति के नाम घोषित किए गए। प्रो.कामेश्‍वर नाथ सिंह को साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी का नया कुलपति बनाया गया है। वह इसके पहले रज्‍जू भइया राज्‍य विश्‍वविद्यालय और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की भी कमान संभाल चुके हैं। प्रो.सिंह मूल रूप से बलिया के रहने वाले हैं। वह दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के भूगोल विभाग में प्रोफेसर हैं।

प्रो.सिंह मूल रूप से बलिया के बर्रेबोझ गांव के रहने वाले हैं। उन्‍होंने 1987 में बतौर प्रवक्ता गोरखपुर विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था। प्रो. सिंह वर्ष 2006 से गोरखपुर विवि में प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा वह गोरखपुर विवि में एनसी हॉस्‍टल वार्डेन और एनएसएस को-आर्डिनेटर भी रहे। वह रूरल इकोडेवलेपमेंट गोरखपुर एंड एसोसिएशन आफ नार्थ इंडियन ग्राफिक जियोग्राफर्स के महासचिव भी हैं।

कई पुस्‍तकें लिख चुके हैं प्रो.सिंह

प्रोफेसर सिंह कई पुस्‍तकें लिख चुके हैं। 60 से अधिक रिसर्च पेपर उनके मार्गदर्शन में प्रकाशित हो चुके हैं। पुणे की डेक्कन एसोसिएशन आफ ज्योग्राफर ने उन्‍हें 2014 में बतौर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित किया था। राजर्षि टंडन मुक्‍त विवि के कुलपति रहते उन्होंने कई नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी। इनमें जेल में बंद कैदियों और किन्नरों की मुफ्त पढ़ाई का अहम निर्णय भी शामिल था। अब वह जल्द ही साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नए कुलपति का चार्ज सम्‍भालेंगे।

इन 12 केंद्रीय विश्‍वविद्यालयों में हुई नए कुलपति की नियुक्ति

जिन 12 यूनिवर्सिटीज में नए वीसी नियुक्त किए गए हैं उनमें  सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश,  सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू,  सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड,  सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक,  सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु,  सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार,  सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद शामिल हैं।

Related Posts