रायपुर। लोगों में सुरक्षा के मजबूत भावना से ही समाज की तरक्की और विकास संभव है इसमें जिले के पुलिस अधीक्षक की अहम भूमिका होती है। कानून व्यवस्था में सुधार और भयमुक्त समाज का निर्माण किसी भी सरकार के लिए प्राथमिकता के साथ-साथ बड़ी चुनौती होती है। जहां कानून व्यवस्था कमजोर होती है उसका असर सर्वांगीण विकास पर भी पड़ता है। सख्त कानून व्यवस्था को बहाल करने रंगदारी रोकने, लूट, डकैती और अन्य वारदात पर काबू करने और ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर सुरक्षा मजबूत करने के साथ जनता का मनोबल बढ़ाने और अपराध पर अंकुश लगाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका जिले के पुलिसअधीक्षक की होती है। पद की गरिमा के साथ कर्तव्य ईमानदारी पूर्वक निर्वहन में इनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। लॉ एंड ऑर्डर में सुधार और क्राइम कंट्रोल आम जनता के जीवन को सरल एवं आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाता है।
फेम इंडिया ने इस बार जिले स्तर पर शांति, सुरक्षा और जनता में कानून के प्रति विश्वास जगाने में अपनी बेहतर भूमिका निभा रहे पुलिस अधीक्षकों को श्रेय और सम्मान देने का निर्णय लेते हुए वर्तमान में देशभर के करीब 700 से अधिक जिलों के पुलिस अधीक्षकों में सिर्फ 50 लोकप्रिय पुलिस अधीक्षकों को चुनना एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य किया है। सर्वप्रथम फेम इंडिया मैगजीन- एशिया पोस्ट सर्वे ने विभिन्न स्रोतों, ग्राउंड सर्वे के आधार पर लगभग 200 जिला के पुलिस अधीक्षको (एसपी, एसएसपी, डीसीपी, कमिश्नर) को निम्नांकित 12 मापदंडों क्राइम, कंट्रोल, लॉ एंड ऑर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेही कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, सजगता, व्यवहार कुशलता पर चयनित किया है।
जिसमें देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रबुद्ध लोगों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट और मीडिया रिपोर्ट को भी आधार बनाया गया है। यह सभी 200 जिला पुलिस अधीक्षको ने अपनी उत्कृष्टता के कारण देशभर में विशिष्ट स्थान रखते हैं। उन सभी अधिकारियों को 50 कैटेगरी में बांटा गया है हर कैटेगरियों में बांटा गया है और हर कैटेगरी से एक-एक लोकप्रिय पुलिस अधीक्षको की सूची फेम इंडिया ने अपने फेसबुक आईडी पर पब्लिक किया है।
फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट के वार्षिक सर्वे 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान 2021 सूची-
(1) डॉ प्रतिन्दर सिंह, उत्तर प्रदेश
(2) अजय कुमार यादव, एसएसपी रायपुर छत्तीसगढ़
(3) कार्तिकेय, पुलिस कमिश्नर निजामाबाद तेलंगाना
(4) विक्रमजीत सिंह दुग्गल, एसएसपी पटियाला पंजाब
(5) जोगिंदर कुमार, एसएसपी गोरखपुर उत्तर प्रदेश
(6) सेंथिल अबुदई, एसएसपी हरिद्वार उत्तराखंड
(7) अमनजीत कौर, एसपी नलबाड़ी-असम
(8) दीपक झा, एसपी जगदलपुर- छत्तीसगढ़

















