BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

देशभर की नजर आज मोदी सरकार पर, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट

नईदिल्ली (ए)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार ऐसे वक्त में बजट पेश करने जा रही हैं, जब इस साल अर्थव्यवस्था में करीब आठ फीसदी की गिरावट होने की उम्मीद है। इसके चलते यह बजट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार, इस बार के बजट से अर्थव्यवस्था और बाजार से जुड़े कई सवालों का जवाब मिल सकता जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। अगर, वित्त मंत्री द्वारा एक संतुलित बजट पेश किया गया तो न सिर्फ यह अर्थव्यवस्था की रफ्तार को तेज करने का काम करेगा बल्कि पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य पान में भी मदद करेगा। इससे देश में बढ़ी बेरोजगारी पर काबू पाने और बाजार में मांग बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। वैश्चिक पटल भी भारत एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरने में भी मदद मिलेगी क्योंकि कोरोना के बाद चीन से दुनियाभर के देशों का मोहभंग हो गया है। चीन से कंपनियां भारत की ओर रुख कर रही हैं। यह भारत के लिए सुनहरा मौका है। वैसे पहले ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी कह चुकी हैं कि ये इस सदी का ऐतिहासिक बजट होगा।

Related Posts