BREAKING

खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

देवबलौदा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सांसद विजय बघेल

भिलाई 3। महाशिवरात्रि के महावर्प पर नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा द्वारा देवबलौदा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में के प्रथम दिन शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल शामिल हुए। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिवारा विधायक डोमनलाल कोरसेवाडा द्वारा किया गया।

वही विशेष अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. उषा बारले उपस्थित हुई साथ ही भिलाई चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, नटवर ताम्रकार, सांसद प्रतिनिधि विपीन चंद्राकर, पार्षद तुलसी ध्रुव, एमआईसी के सदस्य, पूर्व पार्षद दिलीप पटेल, राम सूर्यवंशी, आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

गरियाबंद से आए हुए रंग सरोवर के कलाकारों ने अपने मनमोहक छत्तीसगढ़ी गायन और नृत्य की प्रस्तुति से आये हुए अतिथियों एवं स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। इन कलाकारों को प्रस्तुति देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और भगवान भोले नाथ की तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की।

उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति यह आयोजन इस वर्ष भी किया गया है, पिछले वर्ष को कार्यक्रम हुआ वो रात भर चला था लेकिन आप सबको मालूम है की बोर्ड की परीक्षा चल रही है और बाजू में ही स्कूल लगा है, कल ही बच्चो का परीक्षा होगा। इसलिए हम ये कार्यक्रम जल्द शुरू कर दिए है और जल्द खत्म कर देंगे। देवबलौदा के इस प्राचीन धरती को मैं प्रणाम करता हूं। यहां कलचुरी कालीन वंश के भगवान भोले नाथ का दिन है, भोले नाथ की कृपा आप सब पर बने रहे यही कामना है।

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोरसेवाडा ने अपने उद्बोधन में कहा की देवबलोदा महोत्सव के पावन धरा पर प्रत्येक वर्ष यह आयोजन किया जाता है, आपका सभी का सहयोग मिलता है। निश्चित तौर पर यह संस्कार हमे धर्म से मिलता है, धर्म की रक्षा होनी चाहिए।

वही कार्यक्रम के मुख्यातिथि सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में पुराने दिनों को याद करते हुए कहा की जब वे वर्ष 2002 में नगर पालिक परिषद भिलाई चरोदा के अध्यक्ष हुआ करते थे तब इस आयोजन को पहली बार किया गया था और आज 22 वर्ष से लगातार ये आयोजन हो रहा है। इसके लिए उन्होंने उनके बाद जितने भी अध्यक्ष और अब महापौर रहे उन सभी को धन्यवाद दिया।

श्री बघेल ने कहा की इस प्राचीन कलचूरी कालीन मंदिर का अपना इतिहास रहा है इसके इतिहास को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ये आयोजन पहली बार 22 साल पहले किया गया था, उस समय के नगर पालिक के पार्षद और अधिकारियों के सहयोग से आयोजन हुआ था और उस समय के कई लोग आज भी मौजूद है।

 

श्री बघेल ने कहा की आप सभी के आशीर्वाद से अपने मुझे ऐसे जगह पहुंचा दिया जिसका मैं कल्पना भी नहीं किया था, आज सांसद बना दिया। इतना आप लोगों ने मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया। इस भूमि और भोले नाथ का ही आशीर्वाद है की देवबलौदा सिर्फ भोले नाथ के कारण देव भूमि है। हमारे नगर निगम का सबसे बड़ा गांव देवबलौदा है। आप सभी भी भाग्यशाली है की आप देवबलौदा के निवासी है। आप सभी के आशीर्वाद से पार्टी ने मुझे फिर से दोबारा सांसद के लिए प्रत्याशी बनाया है। आप सभी का प्यार और आशीर्वाद बना रहे। आभार प्रकट सभापति कृष्णा चंद्रकार द्वारा किया गया।

Related Posts