भिलाई 3। आज दिनांक 22/02/23 को नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के वार्ड 31 देवबलोदा में डीएमसी चौक से सतनामी पारा तक पक्की सड़क निर्माण हेतु वार्ड के बुजुर्ग गणों एवं वार्ड पार्षद भारती राम सूर्यवंशी व राम सूर्यवंशी (प्रदेशसचिव असंगठित ठेका मजदूर कांग्रेस) भूमिपूजन किया गया। इस सड़क के निर्माण से वार्ड के लोगो व आसपास के लोगो को आने जाने में जो दिक्कत होती थी उससे उन्हें राहत मिलेगी।
इस कार्यक्रम में महापौर निर्मल कोसरे, एमआईसी गण, पार्षद ललित यादव, पार्षद रविन्द्र हरपाल, विमल वर्मा, मोंटी,विजय, सुमित, पिंटू, असफाक, लाला प्रधान, विकास कुर्रे, राकेश वर्मा, मनोज वर्मा, गोलू, उत्तम, रवि देवांगन व वार्डवासी मौजूद थे।














