बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने देवजीत सैकिया को बोर्ड का कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया है। वह जय शाह की जगह बीसीसीआई का कामकाज संभालेंगे…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने देवजीत सैकिया को बोर्ड का कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया है। वह जय शाह की जगह बीसीसीआई का कामकाज संभालेंगे। बता दें कि, एक दिसंबर को जय शाह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नए अध्यक्ष का पदभार संभाला था।
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए देवजीत सैकिया को कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया है। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, जब तक स्थाई सचिव की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक कार्यवाहक सचिव बोर्ड की जिम्मेदारी संभाल सकता है। यह एक अस्थाई व्यवस्था है।















