BREAKING

Uncategorised

देर रात 12 से 3 बजे तक रायपुर पुलिस का चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, शराबी वाहन चालकों पर सख्त हुई पुलिस,15 से अधिक वाहन चालक नशे की हालत में पाए जाने पर उनका वाहन किया गया जप्त

रायपुर। दिनांक 12सितंबर 2021 पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल के आदेश अनुसार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं उल्लंघन करता वाहन चालकों पर सख्त कारवाही करने के निर्देश पर दिनांक 10 एवं 11 सितंबर 2021 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में यातायात पुलिस रायपुर एवं जिला बल रायपुर के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रुप से शराबी पीकर वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान कार्यवाही शहर के चार प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग कर चलाया गया जिसमें वीआईपी टर्निंग, राम मंदिर के सामने पंडरी थाना के सामने व यूनिवर्सिटी गेट सरस्वती नगर थाना सामने रात्रि 12:00 से 3:00 के मध्य चलाया गया। जिसमें लगभग 100 वाहन चालको को ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से चेक किया गया जिसमें 15 से अधिक वाहन चालक नशे की हालत में पाए जाने पर उनका वाहन जब्त किया गया एवं MV ऐक्ट की अन्य धराओ के तहत 35 से अधिक वाहनो पर तीन सवारी ,तेज रफ़्तार के तहत रात्रि में कार्यवाही कर समन शुल्क काटा गया। यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को न्यायालय पेश करेगी एवं लाइसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग भेजा जाएगा।

यह अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी अतः वाहन चालकों से अपील है कि वे शराब के नशे में या किसी भी प्रकार के नशे में वाहन ना चलाएं ऐसा करते पाए जाने पर कठोर से कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी यातायात नियमो का पालन करे।

शराबी वाहन चालकों पर सख्त हुई रायपुर पुलिस, लगातार सरप्राइस चेकिंग कर की जा रही कार्रवाई

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं उल्लंघन करता वाहन चालकों पर सख्त कारवाही करने के निर्देश पर दिनांक 10 सितंबर 2021 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस रायपुर एवं जिला बल रायपुर के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रुप से शराबी पीकर वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान कार्यवाही शहर के चार प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग कर चलाया गया जिसमें वीआईपी टर्निंग, राम मंदिर के सामने पंडरी थाना के सामने व यूनिवर्सिटी गेट सरस्वती नगर थाना सामने रात्रि 12:00 से 2:00 के मध्य चलाया गया। जिसमें लगभग 100 वाहन चालको को ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से चेक किया गया जिसमें पाँच (05)दो पहिया वाहन चालक नशे की हालत में पाए जाने पर उनका वाहन जब्त कर प्रकरण कोर्ट पेश किया गया।

यह अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी अतः वाहन चालकों से अपील है कि वे शराब के नशे में या किसी भी प्रकार के नशे में वाहन ना चलाएं ऐसा करते पाए जाने पर कठोर से कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसका आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Related Posts