BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

देर रात सड़क पर उतरे एसएसपी संतोष सिंह, वाहनों की हुई ताबड़तोड़ चेकिंग

रायपुर। रायपुर में शहर में देर रात सड़कों पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों के लिए औचक चेकिंग की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह सहित सभी GOs और थाना प्रभारी सड़कों पर उतरे।

देर रात तक दर्जनों पॉइंट्स पर नाका लगाकर चेकिंग होती रही साथ ही देहात में शाम को नाकेबंदी की गई। इस दौरान हजारों वाहनों की चेकिंग हुई।

दर्जनों संदिग्ध लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही और ड्रंकन ड्राइविंग करने वालों पर गाड़ी जब्ती के साथ भारी जुर्माना किया गया।

 

Related Posts