BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

देर रात शिक्षक की कार पेड़ से टकराई: कार में लगी आग, शिक्षक की जलकर मौत, SSP ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षक

 

कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त, घटना स्थल का एसएसपी तथा एफ.एस.एल. अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण..

जशपुर। प्रार्थी अमित भगत निवासी-केसरा ने पुलिस चौकी-सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22-01-2023 को उसका बड़ा भाई उदय भगत उम्र 33 साल जो सहायक शिक्षक (एल.बी.) के पद पर सोनक्यारी स्कूल में नौकरी करता है अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने प्रातः 11ः00 बजे आस्ता गया था, आस्ता से शाम 04ः30 बजे अपने दोस्त प्रवीण के साथ मोटर सायकिल से जशपुर अपने अन्य दोस्त से मिलने गया था, रात करीब 08ः00 बजे जशपुर से अपने घर केसरा आया, उसके बाद रात्रि करीब 09ः00 बजे अपनी माॅं मोनो भगत को संजय से मिलने जा रहा हूं कहकर कार क्रमांक JH 01 EK 3796 से घर से निकला था।

रात करीब 12ः40 बजे प्रार्थी अमित भगत को सूचना मिली कि उसका भाई उदय भगत का कार अणाकोना जंगल घाघरा रोड किनारे पेड़ से टकराकर आग लग गया है, तब प्रार्थी सूचना पाकर जाकर देखा कार क्रमांक JH 01 EK 3796 पेड़ से टकराकर एक्सीडेंट होकर पूरी तरह जल गया है, कार के पिछले सीट में एक जला हुआ व्यक्ति का जले अवस्था में शव पड़ा है।

उक्त शव संभवतः गाड़ी चलाने के दौरान उदय भगत की कार पेड़ से टकराने के पश्चात चालक उदय भगत छिटककर पिछली सीट में फेंका गया था एवं एक्सीडेंट के बाद कार में आग लगने से जलकर उसकी मृत्यु हो गई है। कार में मिला जला हुआ शव संभवतः उसका भाई उदय कुमार का हो सकता है बताया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक बिना नंबरी 0/23 धारा 174 जा0फौ0 एवं अपराध क्रमां 0/23 धारा 304(ए) भादवि. कायम कर विवेचना की जा रही है। शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव का पी0एम0 कराया गया है एवं एफ0एस0एल वैज्ञानिक अंबिकापुर भी मौके पर उपस्थित आए थे जिनकी राय ली गई है। विवेचना जारी है।

Related Posts