असम की दो दिवसीय दौरे के लिए केंद्रीय गृह मंत्री असम पहुंच गए हैं. इस दौरान गुवाहाटी के एलजीबीआई हवाई अड्डे पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया….
गुवहाटी (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय असम दौरे पर रविवार देर रात गुवाहाटी पहुंचे. गृह मंत्री अमित शाह का गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया. बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार की पहली वर्षगांठ पर कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा कि ‘गुवाहाटी के एलजीबीआई हवाई अड्डे पर माननीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं. गृह मंत्री असम में अगले दो दिनों में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. हम हमेशा माननीय गृहमंत्री के उदार मार्गदर्शन से धन्य रहे हैं. उनके कीमती मार्गदर्शन लिए तत्पर हैं।’
10 मई को हो रहा है एक साल का कार्यकाल पूरा- दरअसल असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार मंगलवार, यानी 10 मई को अपना एक साल का कार्यकाल पूरा कर रही है. असम में हिमंत सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर अमित शाह मंगलवार को गुवाहाटी के खानापारा मैदान में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और इस दौरान वह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
Honoured to receive Adarniya HM Shri @AmitShah ji at LGBI Airport, Guwahati.
Adarniya Griha Mantri ji will attend several events over next two days in Assam.
We’ve always been blessed by the generous guidance of Hon HM. Looking forward to his precious margdarshan.@HMOIndia pic.twitter.com/ph8u9Cr4l3
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 8, 2022
असम की दो दिनों की अपनी यात्रा के दौरान अमित शाह सार्वजनिक सभागार, एकीकृत डीसी कार्यालय, पुलिस आयुक्तालय भवन और गुवाहाटी पुलिस रिजर्व भवन सहित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री आज मनकाचर सीमा चौकी (बीओपी) का दौरा करेंगे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।















