रायपुर। दिनांक 21 जनवरी 2023 को भारत विरुद्ध न्यूजीलैंड के क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में आयोजित एक दिवसीय मैच देखने के लिए बिलासपुर व बलौदा बाज़ार के दर्शक रिंग रोड-3 होकर मन्दिर हसौद की ओर से स्टेडियम जाते है, इस मार्ग पर उन्हें मन्दिर हसौद टोल प्लाजा में टैक्स देना पड़ता है। अतः मंदिर हसौद होकर स्टेडियम जाने वाले को दर्शकों की सुविधा के लिए प्रशासन के निर्देश पर निर्णय लिया गया है कि मंदिर हसौद टोल प्लाजा में मैच का टिकट दिखाने पर टोल टैक्स में छूट रहेगा।
नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 जनवरी को पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी हैदराबाद में पहला वनडे मैच खेलने के बाद गुरुवार शाम साढ़े चार बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सीधे खिलाड़ी कोर्टयार्ड मैरिएट के लिए रवाना हों गए। दोनों ही टीम के खिलाड़ी 20 जनवरी को अभ्यास करेंगे। इसके बाद दूसरे दिन वनडेे मैच दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम आई। वहीं पहले मैच में शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ दिया है। यहां के दर्शक भी कुछ ऐसी ही उम्मीद लगा रहे हैं। वहीं विराट कोहली के चाहने वालों की कमी नहीं है।
ढोल-नगाड़े के साथ हुआ अतिथियों का स्वागत: खिलाड़ियों से लेकर सपोर्टिंग स्टाफ के लिए ठहरने और खाने-पीने की तैयारी कर ली गई है। टीमों के सपोर्टिंग स्टाफ कोर्टयार्ड मैरिएट में खिलाड़ी रुकेंगे। उनकी सेहत को ध्यान देते हुए उनके खानपान को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के स्वागत के लिए भी विशेष तैयारियां की गई थी। स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचते ही टीमों का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पारंपरिक अंदाज में अतिथियों का स्वागत हुआ। पंथी, करमा और ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। होटल में भी खिलाड़ियों के स्वागत-सत्कार के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
भारत की टीम– रोहित शर्मा (कप्तान), शुभन गिल, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), श्रीकर
भरत (विकेटकीपर) युजवेंद्र चहल, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, रजत पाटीदार, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, सर्ू्यकुमार यादव।
न्यूजीलैंड टीम: टाम लाथम (कप्तान) फिन एलन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कांवे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लाकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी।
https://twitter.com/yuzi_chahal/status/1616056213980213248?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1616056213980213248%7Ctwgr%5E2beee5db9cc2f238f575afc705a0339281ca72ce%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fujjwalprabhat.in%2F%3Fp%3D15378















