BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

दूसरे टी20 मैच साउथ अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया, टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने सूर्यकुमार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव ने 2000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. इसके अलावा उन्होंने एक और खास रिकॉर्ड बनाया…

नईदिल्ली (ए)। बारिश से बाधित दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया. इस मैच में भारत ने पहले खेलने के बाद रिंकू सिंह और सूर्यकुमार के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत 19.3 ओवर में 180 रन बना लिए थे. फिर अचानक बारिश शुरू हुई और दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रनों का रिवाइज्ड टारगेट दिया गया, जिसे मेज़बान टीम ने सात गेंद पहले ही पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

90 गेंद में 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहली गेंद से ही ताबड़तोड़ शुरुआत की. सिराज के पहले ओवर में 14 रन बने और फिर अर्शदीप सिंह के ओवर में 24 रन आए. दो ओवर में ही दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 38 रन हो गया था. इसके बाद अफ्रीकी बल्लेबाजों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और तेजी से रन बनाते रहे. इस तरह अफ्रीका ने 13.5 ओवर में 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआत में तो इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं होने दिया कि मैच के उनके काबू से बाहर है, लेकिन 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर हेनरिक क्लासेन का विकेट गिरने के बाद अफ्रीका बैकफुट पर चली गई और मैच भारत के काबू में आने लगा. लेकिन अफ्रीका ने एक बार मैच को अपनी ओर खींचा और जीत हासिल कर ली।

पहले बैटिंग करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव मेन इन ब्लू के लिए टी20 में सबसे तेज़ 2000 रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. इसके अलावा वे फॉर्मेट सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज़ बने।

सूर्या से पहले भारत के लिए विराट कोहली ने टी20 में सबसे तेज़ 2000 रनों का आंकड़ा छुआ था. वहीं टी20 आई में सबसे तेज़ 2000 रन बनाने वाली इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म अव्वल नंबर पर मौजूद हैं. बाबर ने टी20 आई में सबसे तेज़ 52 पारियों में 2000 रनों का आंकड़ा छुआ था. फिर लिस्ट में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान भी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर मौजूद हैं, जिन्होंने भी फॉर्मेट में 2000 रन पूरे करने के लिए 52 पारियों का सहारा लिया था।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज़ 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ (पारियों को लिहाज से)

52 पारियां – बाबर आजम
52 पारियां – मोहम्मद रिज़वान
56 पारियां – विराट कोहली
56 पारियां – सूर्यकुमार यादव*
58 पारियां – केएल राहुल.

भारत के लिए टी20 आई में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ 

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के पास मौजूद है. कोहली ने अब तक 107 पारियों में 4008 रन बना लिए हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा भारत के लिए टी20 आई में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे, केएल राहुल तीसरे और सूर्यकुमार यादव चौथे बल्लेबाज़ बन गए हैं।

4008 रन – विराट कोहली (107 पारियां)
3853 रन – रोहित शर्मा (140 पारियां)
2256 रन – केएल राहुल (68 पारियां)
2000* रन – सूर्यकुमार यादव (56 पारियां).

Related Posts