थाना गौरेला में दिनांक 1/3/2020 को सेनेटोरियम अस्पताल से अनिल तिवारी द्वारा मर्ग की रिपोर्ट दर्ज कराया था कि खोडरी निवासी बिंदेश्वरी यादव पति दीपक यादव उम्र 20 साल की जलने से उपचार हेतु भर्ती थी जो ठीक न होकर फौत हो गयी। मर्ग क्रमांक 18/20 धारा 174 crpc कायम कर कार्यपालिक दंडाधिकारी से पंचनामा कार्यवाही कराया गया।
जांच पर पाया गया कि सारबहरा का रहने वाला दीपक यादव खोडरी की विंदेश्वरी यादव से शादी कर पत्नी बनाने का प्रलोभन देकर साल भर पूर्व किसी मंदिर में ले जाकर माथे में सिंदूर डालकर विवाह किया और सबको अपना पत्नी बताने लगा बाद में मृतिका को उसकी मां रानी के पास खुद ही छोड़ दिया, दीपक यादव उसके पास हमेशा आना-जाना करता था दिनांक 29/2/2020 को खोडरी पहुंचकर रात्रि 10 से 11 बजे के बीच लड़ाई झगड़ा करने लगा जो छुब्ध होकर मिट्टी डाल डाल कर आग लगा ली। जो उपचार के दौरान ठीक न होकर उसकी फौत हो गयी।
थाना गौरेला में आरोपी के विरुद्ध आत्महत्या का दुष्प्रेरण करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 13/20 धारा 306 ipc कायम कर प्रकरण के हालात से पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा विधि सम्मत कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
आरोपी घटना घटित कर फरार था। आरोपी की पतासाजी जारी थी । दिनांक 5 जून 2020 को आरोपी के घर आने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी दीपक यादव पिता चैन सिंह यादव उम्र 23 साल निवासी सारबहरा को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।









