BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी पश्चात 72 घंटो में विवेचना पूर्ण कर चालान पेश करने पर आईजी ने प्रशस्ति पत्र देकर किय सम्मानित

 

जांजगीर चांपा। नाबालिक पीड़िता कक्षा 07 वी की छात्रा से किशन बंजारे द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अप0क्र0 34/2023 धारा 376,506,363 भादवि 4 पाक्सो एक्ट कायम कर आरोपी को दिनांक 22.01.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया था।

प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए प्रकरण के विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक गोपाल सतपथी ने आरोपी के गिरफ़्तारी पश्चात मात्र 72 घंटे में विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

इस प्रकार प्रकरण में त्वरित विवेचना कर चालान न्यायालय प्रस्तुत करने के फलस्वरूप उप निरीक्षक गोपाल सतपथी थाना प्रभारी बलौदा एवं विवेचना कार्य में सहयोग करने वाले आरक्षक जितेंद्र कुर्रे, थाना बलौदा को बद्री नारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा एवं बिलासपुर रेंज के अन्य पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

Related Posts