रायपुर। प्रार्थिया ने तेलीबांधा थाना में लिखित में आवेदन दिया कि वो असिस्टेंट प्रोफेशन है, सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी विजयंत तिवारी से उसकी जान पहचान हुई थी।
आरोपी विजयंत तिवारी ने प्रार्थिया को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके कारण प्रार्थीया ने थाना में लिखित शिकायत दी।
थाना तेलीबांधा रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 761/24 धारा 64 बी.एन.एस. के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर अपराध दर्ज किया।
थाना प्रभारी तेलीबांधा के निर्देशन में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा आरोपी विजयंत तिवारी उम्र 36 साल फॉरेस्ट रेंजर नाहरपुर को गिरफ्तार कर आज दिनांक 27.11.24 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
















