BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग SSP बीएन मीणा ने दुर्गा पंडाल का किया औचक निरीक्षण, बच्चों को बांटी टॉफी और खिलौने

दुर्ग। आज दिनांक 09 अक्टूबर 2021 को एसडीओपी पाटन देवांश राठौर के नेतृत्व में थाना पाटन के थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी एवं उनका स्टाफ पाटन के दुर्गा पंडालों का निरीक्षण एवं पैदल गस्त पेट्रोलिंग कर रहे थे।

उसी समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्री नारायण मीणा ने भी पैदल पेट्रोलिंग को देखकर रुके और उनकी तारीफ की एवं साथ में दुर्गा पंडालों का अवलोकन कर दुर्गा पंडाल के समिति के अध्यक्ष से मुलाकात की।

साथ ही वहां पर उपस्थित बच्चों से बातचीत कर उनके द्वारा बनाए गए रंगोली का अवलोकन किया एवं बच्चों से हिंदी एवं गणित के संबंध में प्रश्न पूछे जिन बच्चों द्वारा सही उत्तर दिया गया। उनको और अन्य बच्चों को सभी को उत्साहवर्धन हेतु टॉफिया एवं खिलौने दिए।

जिससे बच्चे बहुत खुश हुए और दुर्गा समिति के सदस्यों एवं आमजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्री नारायण मीणा की खुलकर तारीफ की और बोले कि ऐसे ही पैदल पेट्रोलिंग होते रहना चाहिए जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास बढ़े।

Related Posts