BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग SSP के निर्देश पर DSP लाइन नीलेश द्विवेदी ने राजनांदगांव पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों का जाना हाल चाल

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा भारतीय पुलिस सेवा जिला दुर्ग के निर्देशन में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक जो प्रशिक्षण विद्यालय राजनंदगांव पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

आरक्षक से प्रधान आरक्षक पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण जो रक्षित केंद्र राजनांदगांव में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं उन सभी अधिकारी कर्मचारी से उनके प्रशिक्षण के दौरान उनका हालचाल पूछे जाने हेतु उप पुलिस अधीक्षक लाइन निलेश द्विवेदी पहुंचे।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में मुझे आप सभी से मिलने हेतु निर्देशित किया गया था, इसके परिपालन में आपके समक्ष उपस्थित हुआ हूं, आप सभी बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, आने वाली परीक्षाओं में आप तैयारी कर अच्छे विवेचक के रूप में अपनी पहचान बनाएं, सभी अधिकारी कर्मचारी स्वास्थ्य है।

उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी को भी अच्छे तरीके से करने की बात कही, दुर्ग जिले के कप्तान के निर्देश में आए उप पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर सभी अधिकारी कर्मचारियों का जहां एक ओर उनका मनोबल बढ़ा वही उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के इस अभिनव पहल को खूब सराहा।

Related Posts