दुर्ग। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के 88 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। तृतीय श्रेणी के अंतर्गत ड्रेसर ग्रेड 01 के पद पर भर्ती ली जाएगी। इसी प्रकार चतुर्थ श्रेणी के अंतर्गत ड्रेसर ग्रेड 02, ओपीडी अटेंडेंट, भृत्य, वार्ड ब्वाय, आया, स्वीपर एवं चौकीदार के पदों पर भर्ती ली जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए जिले के पात्र स्थानीय निवासी आवेदन कर सकते है। आवेदन शासकीय रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से दिनांक 30 जून तक ही स्वीकार किए जाएंगे अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in में देख सकते हैं।
हुनर से पाये रोजगार इंस्टीट्यूट ऑॅफ होटल मैनेजमेंट केटरिंग टेक्नालॉजी एंड एप्लाईड न्यट्रीशन रायपुर द्वारा रोजगारमूलक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 20 जून तक आमंत्रण आमंत्रित किये गये हैं। इसमें मल्टीक्वीज प्रशिक्षण योग्यता 8 वीं से 10 वीं पास तथा स्कील टेस्टिंग एंड सर्टिफिकेशन योग्यता होटल स्टॉफ प्रशिक्षण तथा इंटरप्रोन्यूरशीप प्रोग्राम योग्यता 8 वीं व प्रशिक्षण अवधि 4 सप्ताह आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्श निधारित की गई है ।विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मालवीय नगर चौक दुर्ग से संपर्क करें। अथवा इंस्टीट्यूट मूलक ऑॅफ होटल मैनेजमेंट के वेबसाइट http://www.ihmraipur.com से आवेदन कर सकते है।
कुटुंब न्यायालय में 14 पदों पर भर्ती कुटुंब न्यायालय दुर्ग की स्थापना शाखा में स्टेनोग्राफर (हिन्दी), एवं सहायक ग्रेड-03 (सेलअमीन/आदेशिका लेखक/साक्ष्य लेखक) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए भारतीय नागरिक और भारत शासन द्वारा मान्य श्रेणियों के अभ्यर्थी, 17 जून से 15 जुलाई तक आवेदन शासकीय रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट ऑफलाईन माध्यम से कार्यालय में जमा कर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या 14 है जिसमें 03 पद स्टेनोग्राफर व 11 पद सहायक ग्रेड 03 के लिए है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला न्यायालय दुर्ग की वेबसाईट https://districts.ecourts.gov.in/durg में देख सकते हैं।















