BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग सायबर सेल ने खोजा निकाला 105 नग घूम हुआ मोबाईल, पुलिस अधीक्षक ने संबंधितो मालिको को सौपा मोबाईल

 

 

दुर्ग। जिले में लगातार मोबाईल गुमने की रिपोर्ट आवेदको द्वारा थानो में दर्ज की जा रही थी। थानों के माध्यम से गुम मोबाईल की रिपोर्ट सायबर सेल में भेजी जा रही थी। उक्त गुम मोबाईल के संबंध में पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  प्रशांत अग्रवाल के द्वारा मोबाईल धारको को उनके मोबाईल खोजकर उन्हें वापस करने के उद्देश्य से अति . पुलिस अधीक्षक ( शहर ) संजय कुमार ध्रुव को निर्देशित किया गया तथा सायबर सेल की विशेष टीम गठित कर गुमे हुये मोबाईलों को खोज कर संबंधितों को वितरण करने हेतु लगाया गया।

टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार गुमे हुये मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चला कर अथक मेहनत एवं लगन से दुर्ग , भिलाई , राजनांदगाँव , बालोद , बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 105 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईलों जुमला कीमती तकरीबन 15 लाख रूपये का बरामद किया गया।

जिसे संबंधित आवेदकों को विधिवत वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में सउनि शमित मिश्रा , प्र.आर. संतोष मिश्रा , चंद्रशेखर बंजीर , आरक्षक विक्रान्त यदु , विजय कुमार शुक्ला , निखिल साहू , दिनेश विश्वकर्मा , सुरेश चौबे , जावेद हुसैन खान , अभय नारायण राय , सूरज पाण्डेय , रवि बिसाई , उपेन्द्र यादव , अनूप शर्मा , चालक आरक्षक दिनेश वर्मा एवं महिला आरक्षक आरती सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Related Posts