BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने इंजीनियरिंग वर्कशॉप में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की अपील की

भिलाई। दिनांक 23 जून से दुर्ग लोकसभा क्षेत्र मे सांसद विजय बघेल की अगुवाई में जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के पितृपुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से दुर्ग संसदीय क्षेत्र में भाजपा के 42 वर्ष पूरे होने पर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हरीतिमा संवर्धन के ध्येय से 42 हजार पौधे लगाने की मुहिम शुरू की गई है। इसी तारतम्य में मंगलवार 29-06-21 को भिलाई औद्योगिक क्षेत्र के भिलाई इंजीनियरिंग वर्कशॉप ACC चौक भिलाई में सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में वृक्षारोपण किया गया।

इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम मे भिलाई औद्योगिक क्षेत्र के सक्रिय सहभागिता देने के लिए प्रतिष्ठित वर्कशॉप मे पर्यावरण सरंक्षण के लिये पौधरोपण के लिये प्रेरित किया। सांसद बघेल ने इस दौरान वृक्षारोपण स्थल में चौपाल लगाकर सभी इंडस्ट्री के मालिको को पर्यावरण को सवारने हरियाली के महत्व को रेखंकित करते हुए पौधारोपण की इस मुहिम से जुड़कर क्षेत्र में हरियाली बिखेरने की अपील की।

इस अभियान को गति देने औद्योगिक क्षेत्र में पृथक सें पौधे रोपने का संकल्प लिया। के.के झा (एम.एच एम.ई औद्योगिक संघ अध्यक्ष) व अरविंदर सिंग खुराना (भि.इं इ.अध्यक्ष ) के द्वारा सांसद से औद्योगिक क्षेत्रों मे वृक्षारोपण करने के लिए जमीन की मांग किये। इस अवसर पर के.के झा, अरविंदर खुराना, रविशकर सिंग, अरूण सिंग, पोषण वर्मा, अंकित मेहता, बृजमोहन अग्रवाल, चरणजीत खुराना, प्रिंस कबरवाल, देशराज यादव, दीपक अग्रवाल, आशुतोष तिवारी, जितेंद्र सिह खुराना, मय्युर कुकरेजा, व्यास शुक्ला राहुल पथरिया, शारदा गुप्ता, निशु पांडे, शिव वर्मा के आतिथ्य मे संपन्न हुआ।

Related Posts