दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिनांक 16 सितंबर, 2024 को रायपुर (दुर्ग)-विशाखपट्टणम वंदे भारत उद्घघाटन स्पेशल एक्सप्रेस को रायपुर स्टेशन से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस गाड़ी संख्या 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों छोर से संचालित की जाएगी।
इस खंड में चलने वाली अन्य ट्रेनें दुर्ग से विशाखपट्टणम के बीच की दूरी को लगभग 11 घंटे में तय करती है। दुर्ग-विशाखपट्टणम वंदे भारत दुर्ग एवं विशाखपट्टणम के बीच की दूरी को 8 घंटे में तय करेगी, जिससे लगभग 3 घंटे समय की बचत होगी। यह ट्रेन दुर्ग और विशाखपट्टणम जैसे दो प्रमुख शहरों को जोड़ती है, जो पर्यटन और व्यापार के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। इससे इन क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही साथ चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी यह ट्रेन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
गाड़ी संख्या 20829 / 20830 दुर्ग– विशाखापट्टनम- दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस 20 सितंबर 2024 से यात्रियों के लिए यात्रा के लिए उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस गाड़ी में आरक्षण की सुविधा शुरुआत कर दी गई है। यात्रीगण अपनी सुविधा के अनुसार से एग्जीक्यूटिव क्लास एवं चेयर कार में अपना आरक्षण कर सकते हैं। इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, महासमुंद, खरीयार रोड, कांटाबांजी, टीटलागढ़, केसिंगा, रायगड़ा, पार्वतीपुरम, विजयनगरम रहेगा।
दुर्ग से विशाखापट्टनम तक लगभग किराया: दुर्ग से विशाखापट्टनम तक लगभग 565 किलोमीटर की दूरी का किराया एग्जीक्यूटिव क्लास में ब्रेकफास्ट चाय के साथ एवं लंच सहित किराया 2825 रुपए एवं बिना खाने सहित 2410 रुपए रहेगा। चेयर कार में ब्रेकफास्ट चाय के साथ एवं लंच सहित किराया 1565 रुपए बिना खाने सहित 1205 रुपए रहेगा ।
रायपुर से विशाखापट्टनम तक लगभग किराया: रायपुर से विशाखापट्टनम तक लगभग 528 किलोमीटर की दूरी का किराया एग्जीक्यूटिव क्लास में ब्रेकफास्ट चाय के साथ एवं लंच सहित किराया 2695 रुपए एवं बिना खाने सहित 2300 रुपए रहेगा। चेयर कार में ब्रेकफास्ट चाय के साथ एवं लंच सहित किराया 1495 रुपए बिना खाने सहित 1150 रुपए रहेगा।
रायपुर से विशाखापट्नम चलने वाली समता एक्सप्रेस में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में किराया 1265 रुपए है वही वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार में किराया 1150 रुपए है जो कि 115 रुपए कम भी है। वंदे भारत एक्सप्रेस से जाने से 3 घंटे के समय की बचत भी होती है।
इस ट्रेन में 16 कोच शामिल हैं। दिनांक 20 सितंबर, 2024 से ट्रेन नं. 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी। इस गाड़ी की नियमित समय- सारणी:-

















