BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग विधायक, महापौर और निगमायुक्त ने श्रमिको के सम्मान में स्वच्छता दीदियों के साथ चखा बोरे बासी का स्वाद

 

दुर्ग। आज 01 मईं को अंर्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छग की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए, श्रमिको के सम्मान में बोरे बासी का आयोजन नगर पालिक निगम द्वारा एसएलआरएम सेंटर में किया गया इस क्रम में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, छग राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा ने पहुँचकर स्वच्छता दीदियों के साथ बोरे बासी खाकर किया श्रमिको का सम्मान किया।

इस मौके अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और खानपान के प्रति प्रेम के साथ ही श्रम का सम्मान करने की भावना के साथ यह अपील की है। मुख्यमंत्री ने बोरे बासी खाने की अपील कर वास्तव में लाखों श्रमिकों, हमालों, मजदूरों का सम्मान किया है,उन्होंने कहा स्वच्छता दीदियों के साथ बोरे बासी खाकर अत्यंत आनंदित गौरवान्वित महसूस किए।

वही महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदना और उनके मन मे श्रमिकों के सम्मान और अपनेपन को दर्शाता है। बोरे बासी छत्तीसगढ़ का ऐसा भोजन है जो बचे हुए चावल को पानी में भिगोकर रात भर रख कर बनाया जाता है। सुबह उसमें हल्का नमक डालकर टमाटर की चटनी या अचार और कच्चे प्याज के साथ भाजी भी खाया जाता है। छग के लोग सुबह बासी का ही नाश्ता करते हैं। बोरे बासी खाने से गर्मी और लू से राहत मिलती है।

Related Posts