दुर्ग। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को पूरे देश मे धूमधाम से मनाया जा रहा है 11 दिनों तक चलने वाली उत्सव के चौथे दिन भगवान गणेश जी का महाआरती विधायक निवास में रखी गई थी।
जिसमें दुर्ग विधायक अरूण वोरा की धर्मपत्नी मंजू वोरा ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश जी का महाआरती की और विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए विधायक ने शहरवासियों के साथ ही प्रदेश और देश में सभी नागरिकों के सुख समृद्धि एकता और भाईचारे के साथ सर्वधर्म समभाव कायम रहने की कामना की।
मंजू वोरा ने सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी शहर महिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग की मीडिया प्रभारी प्रीति साहू ने दी।














