दुर्ग। पिछले वर्ष दुर्ग जिले में वन होम वन ट्री अभियान चलाया गया था। जो काफी सफल रहा था। इस वर्ष भी वन होम वन ट्री अभियान जिसके तहत पौधा रोपण का सबसे बड़ा अभियान 06 जुलाई को आयोजित करने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने सर्व विभाग को निर्देशित किया हैं।
नगर निगम दुर्ग द्वारा 8 हजार पौधा रोपण का लक्ष्य रख कर वन विभाग को पौधें तत्काल प्रदान करने पत्र प्रेषित किया गया हैं। निगम आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा वार्ड पार्षदो को चयनित स्थलों पर वृक्षारोपण हेतु पौधें उपलब्ध कराने हेतु उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह परिहार को निर्देशित किया गया हैं। 06 जुलाई को बल्क प्लानटेशन करने हेतु बोरसी, पुलगांव तथा एस.ए.एफ. (कातुलबोड़) का चयन किया गया हैं।
वन होम वन ट्री अभियान को सफल बनाने पौधा रोपण हेतु इच्छुक व्यक्ति राजेन्द्र पार्क उद्यान में उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह परिहार मो. नं0 9907930099 से संपर्क कर निःशुल्क पौधा प्राप्त कर सकते है। आयुक्त हरेश मंडावी ने वन होम वन ट्री अभियान के प्रचार -प्रसार करने तथा दादा-दादी नाना-नानी पार्क में मार्निंग वाॅक करने वाले लोगो को भी वृक्षारोपण हेतु दिनांक 01 जुलाई से 06 जुलाई तक प्रातः 6 से प्रातः 10 बजे तक निःशुल्क पौधा उपलब्ध कराने उद्यान निरीक्षक को निर्देशित किया है।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने इस महा वृक्षारोपण अभियान में अपने सक्रिय सहभागिता देने पार्षदो को अनुरोध किया है। उन्होने पार्षदो को अपने वार्ड में घर-घर जाकर लोगो से वृक्षारोपण अभियान में पौधा रोपण कर इस महाअभियान को सफल बनाने हेतु अपील किया गया है।
फेसबुक लाइव में आएंगे डीएफओ, बताएंगे कैसे लगाएं पौधा
दुर्ग डिविजन के डीएफओ धम्मशील गणवीर फेसबुक लाइव के माध्यम से पौधा लगाने की सही विधि बताएंगे। पौधा सही तरीके से नहीं लगाने की वजह से कई पौधे सरवाइव नहीं कर पाते। उल्लेखनीय है कि छह जुलाई को जिले में वन होम वन ट्री महाभियान का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत हर घर में एक पौधा लगाया जाएगा।
डीएफओ इस माध्यम से लोगों को बताएंगे कि किस तरह से सही पौधा लगाने से उसकी उत्तरजीविता की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही वे पौधों के सहेजने के संबंध में रखी जाने वाली अन्य सावधानियों के संबंध में भी बताएंगे। फेसबुक लाइव में भाग लेने के लिए दुर्ग जिले के फेसबुक पेज पर कनेक्ट होकर इसमें भाग ले सकते हैं।















