BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग वन विभाग की कार्यवाही, अवैध काष्ठ परिवहन करते 4 गाड़ी जप्त

दुर्ग। दिनांक 23 एवं 24 फरवरी 2026 को वन मंडल दुर्ग द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए अवैध काष्ठ परिवहन में संलिप्त 4 वाहनों को जब्त किया गया।

मुखबिर से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर वनमण्डलाधिकारी, दुर्ग के निर्देशन एवं उप वनमण्डलाधिकारी के नेतृत्व में उड़न दस्ता दल दुर्ग एवं दुर्ग परिक्षेत्र स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा 23/02/2026 रात्रि एवं 24/02/2026 को प्रातः 03:00 बजे से 06:00 बजे तक विशेष रात्रि गश्त अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अवैध रूप से काष्ठ परिवहन करते हुए कुल 4 वाहन पकड़े गए, जिनका विवरण निम्नानुसार है—
1. वाहन क्रमांक CG-10C-3389
2. टाटा 1109, क्रमांक CG-08 L 3736
3. टाटा 1109, क्रमांक CG-04 JC 9290
4. टाटा 1109, क्रमांक CG-04 MF 6945

सभी वाहन अवैध काष्ठ से लदे पाए गए, जिन्हें विधिवत जब्त कर पुलगांव एवं पाटन डिपो लाया गया। उक्त प्रकरणों में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 79/11 दिनांक 23/02/2026 तथा 91/3, 91/4, 91/5 दिनांक 24/02/2026 दर्ज कर विधि अनुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Related Posts