दुर्ग। लोकसभा चुनाव 2024 तृतीय चरण निर्वाचन के नामांकन जमा करने के दूसरे दिन 15 अप्रैल को चार लोगों ने अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी को जमा किये।
जिसमें क्रमशः विजय बघेल भा.ज.पा., राजेन्द्र साहू इण्डियन नेशनल कांग्रेस, हरिश्चंद्र साहू निर्दलीय और सविता बंजारे शक्ति सेना (भारत देश) शामिल है।
इसके अलावा पाँच लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। जिसमें भानुप्रसाद चतुर्वेदी निर्दलीय, अंजुबेन केमे एकम सनातन भारत दल, राकेश कुमार साहू न्याय धर्म सभा,
भागबली सिवारे निर्दलीय और अली हुसैन सिद्दकी निर्दलीय शामिल है। अब तक 22 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। 5 लोग नामांकन पत्र जमा कर चुके हैं।
















