BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

दुर्ग रेंज IG ओपी पाल ने कबीरधाम जिले के 06 दिव्यांग खिलाड़ियों को किया सम्मानित

14 वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण, 03 रजत कुल 13 पदक प्राप्त कर रहे विजयी, भारतीय पैरा ओलंपिक एशोशिएसन द्वारा आयोजित 20 वां राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैपनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम में बनाए अपना स्थान…

कबीरधाम। जिले के फोर्स एकेडमिक के दिव्यांग खिलाड़ियों के द्वारा रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित 14 वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक-11/03/2022 से 13/03/2022 तक आयोजित किया गया था, जिसमें कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं रक्षित निरीक्षक नरगिस तिग्गा बघेल के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक वसीम रजा कुरैशी के द्वारा उक्त खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण पूर्व कई वर्षों से लगातार दिया जा रहा है, साथ ही अलग-अलग राज्यों में होने वाले आयोजन के विषय में जानकारी देकर उक्त खिलाड़ियों को एथलेटिक आदि खेलों में भाग लेने हेतु प्रेरित भी किया जाता है।

इसी तारतम्य में कबीरधाम के 06 दिव्यांग खिलाड़ी एवं 02 कोच रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल हुए थे, जिन्होंने अपना बेहतर प्रदर्शन कर जिले को 10 स्वर्ण पदक एवं 03 रजत पदक कुल 13 पदक प्राप्त कर कबीरधाम जिले को गौरवान्वित किया गया है।

जिन्हे दिनांक-14/03/2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग ओ.पी. पाल एवं कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई है।

जिसमें जिले की खिलाड़ी 01.छोटी मेहरा पिता निरपत सिंह ने गोला फेक एवं चक्र फेक प्रतिस्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक प्राप्त किया है, 02. संगीता मशीह पिता मुन्ना मशीह ने लंबी कूद,गोला फेक एवं चक्र फेक में 3 स्वर्ण पदक, 03. सुखनंदन निषाद पिता हनुमान सिंह निषाद ने 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में 2 स्वर्ण पदक प्राप्त किये, 04. देव सिंह पिता टेकराम नें गोला फेक में स्वर्ण पदक एवं भाला फेक में रजत पदक कुल 2 पदक,05.अनिल चन्द्रवंशी पिता पंचू राम ने भाला फेक में 1 स्वर्ण पदक एवं गोला फेक में 1 रजत पदक कुल 2 पदक,06.शिवकिंकर नेताम पिता तुलशी राम नेताम ने चक्र फेक प्रतिस्पर्धा में 1 स्वर्ण पदक एवं गोला फेक में 1 रजत पदक प्राप्त कर कबीरधाम जिले के लिए 10 स्वर्ण पदक एवं 3 रजत सहित कुल 13 पदक प्राप्त कर कबीरधाम जिले को गौरान्वित किये है।

इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन के आधार पर भारतीय पैरा ओलंपिक एशोशिएसन द्वारा आयोजित 20 वां राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैपनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम में चयन हुआ है जो की दिनाँक 28 मार्च से 31 मार्च 2022 तक भुनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित है। ये सभी खिलाड़ी प्रशिक्षण के पश्चात छत्तीसगढ़ की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Related Posts