भिलाई। मंगलवार की सुबह दुर्ग रेंज के नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर आनंद छाबड़ा ने पदभार ग्रहण कर लिया।आईजी आनंद छाबड़ा 2001 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। आईजी छाबडा दुर्ग रेंज आईजी बनने के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, गुप्तवार्ता का कार्यभार संभाल रहे थे। दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके, आईजी छाबडा छत्तीसगढ़ के दुर्ग सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।














