BREAKING

Uncategorised

दुर्ग-राजेन्द्रनगर स्पेशल ट्रेन और हावड़ा-अहमदाबाद का इन स्टेशनों पर अस्थाई ठहराव, सिकंदराबाद से छपरा के मध्य स्पेशल ट्रेन का 05 फेरो के लिए हुआ विस्तार

रायपुर – 07अगस्त, 2021/ पीआर/आर/171

रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 03288/03287 राजेन्द्रनगर–दुर्ग-राजेन्द्रनगर स्पेशल ट्रेन का अस्थाई ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर रेल मण्डल के बागदीहि व बामरा रेल्वे स्टेशनों में एवं 02834/02833 हावड़ा-अहमदाबाद – हावड़ा स्पेशल ट्रेन का अस्थाई ठहराव बामरा स्टेशन मे दिया जा रहा है।

यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर सुविधा हेतु इन गाड़ियों के अस्थाई ठहराव का विस्तार 31 अगस्त, 2021 तक किया गया है। अब ये गाडी उपरोक्त स्टेशनों में 31 अगस्त, 2021 तक रुकेगी ।
02834 हावड़ा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन बामरा स्टेशन मे 06.54 बजे पहुचकर 06.55 बजे रवाना होगी इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 02833 अहमदाबाद – हावड़ा स्पेशल ट्रेन बामरा स्टेशन मे 05.54 बजे पहुचकर 05.55 बजे रवाना होगी।

03288 राजेन्द्रनगर–दुर्ग स्पेशल ट्रेन बामरा स्टेशन मे 12.09 बजे पहुचकर 12.10 बजे रवाना होगी इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 03287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर स्पेशल ट्रेन बामरा स्टेशन मे 14.08 बजे पहुचकर 14.09 बजे रवाना होगी ।
03288 राजेन्द्रनगर–दुर्ग स्पेशल ट्रेन बागदीहि स्टेशन मे 12.20 बजे पहुचकर 12.21 बजे रवाना होगी इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 03287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर स्पेशल ट्रेन बामरा स्टेशन मे 13.57 बजे पहुचकर 13.58 बजे रवाना होगी।

सिकंदराबाद से छपरा के मध्य स्पेशल ट्रेन का 05 फेरो के लिए विस्तार

रायपुर – 07 अगस्त, 2021/पीआर/आर/172

रेल यात्री सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन के द्वारा सिकंदराबाद एवं छपरा के मध्य 05 फेरों के लिए 07051/ 07052 सिकंदराबाद–छपरा -सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन की सुविधा सिकंदराबाद से प्रत्येक रविवार को 08, 15, 22 एवं 29 अगस्त तथा 05 सितम्बर, 2021 को तथा छपरा से प्रत्येक मंगलवार को 10, 17, 24 एवं 31 अगस्त तथा 07 सितम्बर, 2021 को चलेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआर, 06 सामान्य, 05 एसी-III, 10 स्लीपर कोच सहित कुल 23 कोच रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी तथा साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।

Related Posts