भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में कल दिनांक को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले के अंतर्गत मोडिफाई सायलेंसर, तेज आवाज बुलेट का उपयोग करने वाले , एवम प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले वाहन चालको के उपर अभियान कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही के दौरान यातायात जोन प्रभारियों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र दुर्ग, सुपेला, भिलाई 03, सिविक सेन्टर भिलाई क्षेत्र में कार्यवाही की गई जिसमें कुल 19 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए मोडिफाई सायलेंसर वाहन चालको के उपर 5000 रूपये, कुल 60 हजार रूपये एवम 07 प्रेशर हार्न वाहन चालकों के ऊपर 2000 रुपये कुल 14000 अर्थदंड वसुल किया गया।
साथ ही मोडिफाई सायलेंसर एवम प्रेशर हार्न को कार्यवाही स्थल पर निकालकर जप्त किया गया। और ऐसे वाहन चालको को भविष्य में ऐसी गलती न करने हेतु समझाईस दी गई।
साथ ही यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नेशनल हाईवे एवम मार्केट छेत्र में सड़क में बाधा उत्पन्न करने वाले कुल 78 नो पार्किंग में खड़ी वाहनों के ऊपर कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यह कार्यवाही निरंतर जार रहेगा।
अपील/नोट: यदि आपके क्षेत्र में ऐसे वाहन हो तो हमारे व्हाट्सएप नम्बर 94791-92029 पर फोटो /वीडियो वाहन नम्बर के साथ भेजे।















