BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग यातायात पुलिस ने माह जनवरी में 4073 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की कार्यवाही

भिलाई। डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग निर्देश पर एवं सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओ के प्रमुख कारण जैसे दो पहिया वाहन में तीन सवारी, बिना हेलमेट, शराब का सेवन कर वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाना एवं तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालको के उपर जनवरी माह में कुल-4073 कार्यवाही की गई।

जिसमें 1586 बिना हेलमेट, 1219 बिना सीट बेल्ट, 425 तीन सवारी, 112 मोडिफाई सायलेंसर/बिना नंबर एवं शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं 731 अन्य धाराओं में वाहन चालको के उपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के गाईडलाईन के अनुसार 97 वाहन चालको का लायसेंस भी निलंबन कराया गया।

अपील- यातायात पुलिस दुर्ग सभी आम नागरिकों से लगातार अपील करते आ रही है कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन कर वाहन चालन करे ताकि स्वयं भी सुरक्षित रहे और सामने वाले को सुरक्षित आवागमन करने दे जिससे आप किसी गंभीर सडक दुर्घटना कि शिकार नहीं होगें।

Related Posts