BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग यातायात पुलिस ने दिपावली त्यौहार के मदद्नेजर 04 जोन क्षेत्र में व्यापारियो एवं सामान खरीदने आने वाले आम जनता के पार्किग की व्यवस्था की

 

नो पार्किग में खडे वाहनो को क्रेन से उठायेगी पुलिस…

भिलाई। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार एवं विश्वास चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन तथा सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में आगामी दीपावली त्यौहार के मदद्नेजर बाजारों में सामान खरीदी करने आने वाले आम जनता एवं व्यापारियों व स्टॉफ के लिए वाहन पार्किग की व्यवस्था निर्धारित किया गया।

पावर हाउस मार्केट की व्यवस्था

🔸जवाहर मार्केट के व्यापारी एवं कर्मचारी अपने वाहन लाल मैदान में खडा करेगें।
🔸मार्केट में सामान खरीदने आने वाले आम जनता के लिए निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज के नीचे पार्किग कराने की व्यवस्था होगी।
🔸मार्केट में त्योहार के दौरान जो पसरा लगाते है जैसे,-फूल, दीया, मोमबत्ती आदि पसरा लगाते है उनके लिए सर्विस रोड में बिहार होटल से जगदम्बा स्वीट्स तक पसरा लगाने स्थान आरक्षित रहेगा।
🔸सर्कुलर मार्केट लिंक रोड से आने वाले आम जनता अपने वाहन शासकीय स्कूल पानी टंकी मैदान में खडा करेगें।
🔸इसी प्रकार नंदनी रोड एवं शीतला मंदिर क्षेत्र से आने वाले आम जनता अपने वाहन सीएसपी छावनी कार्यालय के पीछे पुलिस मैदान में वाहन खडा करेगें।

इंदिरा मार्केट दुर्ग की व्यवस्था

🔸व्यापारी अपने वाहन तथा अपने संस्थान में काम करने वाले स्टॉफ की गाडी पुलिस लाईन एवं मारवाडी स्कूल के मैदान में खडा करेगें ।
🔸आम जनता जो खरीददारी करने मार्केट आयेगे उनके वाहन पार्किग के लिए सीएसपी कार्यालय परिसर, महात्मा गांधी स्कूल ,टी.बी. अस्पताल के पास एवं कांग्रेस भवन के पास रिक्त भूमि में अपने वाहन खडा करेगें।
🔸22 अक्टूबर से निम्न मार्ग पर चार पहिया वाहन प्रवेश निषेध कर स्टापर लगाकर वाहन डायर्वड किया जावेगा:-
🔸सीएसपी ऑफिस गेट से इंदिरा मार्केट की ओर ,
🔸फरिश्ता काम्पलेक्स से इंदिरा मार्केट की ओर,
🔸कचहरी से बाज़ार की ओर
🔸शनिचरी बाज़ार से सराफ़ा की ओर

आकाश गंगा मार्केट की व्यवस्था

🔸दुपहिया वाहन से खरीदी करने आने वाले आम नागरिक अपने वाहन मार्केट में स्थित गार्डन के सामने रिक्त स्थान पर पार्क करेगें।
🔸चार पहिया वाहन से आने वाले आम नागरिक अपने वाहन सर्कस मैदान दक्षिण गंगोत्री में खडा करेगें।
🔸सुपेला मार्केट में त्योहार के दौरान जो पसरा लगाते है जैसे,-फूल, दीया, मोमबत्ती आदि पसरा लगाते है उनके लिए संजय नगर तालाब के बगल वाले मैदान में लगाया जावेगा।

सिविक सेन्टर मार्केट की व्यवस्था

🔸मार्केट के व्यापारी एवं कर्मचारियों तथा आम जनता के लिए सुलभ शौचालय के पीछे पार्किग स्थल में वाहनों की पार्किग की जावेगी।

सेक्टर-06 ए मार्केट की व्यवस्था

🔸मार्केट के व्यापारी एवं कर्मचारियों तथा आम जनता के लिए सड़क नंबर 31 पुराना लाल मैदान मे पार्किग व्यवस्था की जावेगी।

सेक्टर 10 मार्केट की व्यवस्था

🔸मार्केट के व्यापारी एवं कर्मचारियों तथा आम जनता के लिए सत्यम बेकरी के सामने मैदान मे पार्किग व्यवस्था की जावेगी।

नोटः- त्यौहार के दौरान लगने वाले पसरा एवं पार्किग में समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं मार्किग की जावेगी।

Related Posts