भिलाई। दिनांक 07.08.2022 को सेक्टर-09 हॉस्पिटल, भिलाई में भर्ती गंभीर मरीज के स्वास्थ्य में सुधार नही होने पर परिजनों के द्वारा रायपुर हॉस्पिटल ले जाने के लिए पुलिस विभाग से सहयोग मांगा गया जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा तत्काल व्यवस्था करने निर्देशित किये जाने पर यातायात पुलिस एवं थानों की पुलिस तथा रायपुर पुलिस के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए तत्काल ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कर अरुण मिश्रा, उम्र 65 वर्ष निवासी सेक्टर-04, भिलाई को दोहपर 12.00 बजे सेक्टर-09 हॉस्पिटल से 12.45 बजे रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर 45 मिनट में पहुंचाया गया।
ग्रीन कॉरिडोर के दौरान हाईवे पेट्रोलिंग-02 के द्वारा पायलेटिंग किया गया तथा सहायक उपनिरीक्षक सुरेश देवांगन पावर हाउस चौक में निरीक्षक, खुर्सीपार तिराहा में उप निरीक्षक बाबूलाल राय, डबरा पारा तिराहा में सहायक उपनिरीक्षक निर्दोष एकका, सिरसा गेट चौक में सहायक उपनिरीक्षक चंद्रिका मारकंडे, चरोदा बस स्टैंड में निरीक्षक चंद्रकांत कोसरिया, रॉयल खालसा कटिंग में हाईवे पेट्रोलिंग 3 कांजी हाउस में हाईवे पेट्रोलिंग 04 एवं कुम्हारी टोल प्लाजा में सहायक उप निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव द्वारा मोर्चा संभाला गया।















