BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग यातायात पुलिस निरंतर कर रही है सघन चेकिंग, उल्लंघन करने वाले 1316 वाहन चालकों पर की कार्यवाही

दुर्ग। प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग निर्देशानुसार एवं गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लॉक डाउन के नियमो का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध दिनांक 06.04.2021 से निरंतर कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 06.04.2021 से जिला दण्डाधिकारी दुर्ग डॉ. सर्वेशवर नरेन्द्र भूरे के द्वारा कोरोना महामारी को रोकने के प्रयास में जिले के अंतर्गत लॉकडाउन लगाया गया है जिसके अंतर्गत केवल इंमरजेन्सी सेवाओं को छोडकर सभी प्रकार के सेवाओं पर पूर्णतः पाबंदी लगाई गई है। परंतु कुछ ऐसे लोग भी है जो लॉकडाउन नियम का पालन नही कर रहे है यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आज दिनांक तक ऐसे 1316 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एवं 494 बिना मास्क वालों के उपर महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व मे यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले के सभी मार्ग में अवागमन करने वाले वाहन चालकों को रोक कर बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा है और ऐसे वाहन चालक जो अनावश्यक घूमने वाले पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है और जो बिना मास्क के है उनके ऊपर 500 आर्थदण्ड वसुल कर मास्क वितरण किया जा रहा है। अपीलः- यातायात पुलिस दुर्ग शहर के आमनागरिकों से अपील करती है कि कोरोना महामारी को देखते हुए घर से बाहर न निकले, बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाये एवं सोसल डिस्टेसिंग का पालन करे तथा लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। तब हम सब मिलकर इस महामारी को बढ़ने से रोक सकते है।

Related Posts