दुर्ग। गुरुवार को बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर मोदी आर्मी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, इस दौरान मोदी आर्मी के सदस्यों ने हाथों में गोबर के लॉलीपॉप भी रखा। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व बेरोजगारी भत्ता देने का वादा प्रदेश के तमाम युवाओं से किया था, किंतु चार वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं और सरकार युवाओं से किया वादा भूल चुकी है।
इसी वादे को लेकर गुरुवार को मोदी आर्मी ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा, मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी ने कहा सरकार से जब भी रोजगार की बात युवा करते हैं, प्रदेश सरकार बात घुमा फिरा के गोबर पर ले आती है, बेरोजगारी भत्ते का झूठा लॉली पॉप देकर युवाओं का छलने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है आज हमारी संगठन गोबर से बना लॉलीपॉप उन्हें सौंपने गई, ताकि सरकार गोबर ज्ञान छोड़ कर युवाओं से किया वादे पर अमल करे।
मोदी आर्मी संगठन सरकार से लगातार बेरोजगारी भत्ते की मांग भिन्न भिन्न रूप से प्रदर्शन कर उनका वादा याद दिलाने का प्रयास करते आ रही है, यदि सरकार ने अब भी युवाओं को नजर अंदाज किया तो 4 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार मोदी आर्मी बड़ा प्रदर्शन करेगी। कलेक्टर के नाम एसडीएम जोगेश्वर कौशल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मितेश पटेल,कृष्णा साहू, तोमेश साहू,यश केसर,प्रिंस कसेर,उमेश शाश्वत, आकाश यादव,शुभम यादव,संस्कार,संदीप,इशू यादव,ओम ताम्रकार,उत्कर्ष, रावत,प्रियंक,अनीश, धीरज,सागर,शुभम,गोपाल,यश आकाश,शेखर,गौरव,राहुल,लव,मयंक,शुभम, संजय,सोनू आदि उपस्थित रहे।















