



दुर्ग। 14 मार्च 2023/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा 17 मार्च 2023 को समय प्रातः 10.30 प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नियोजक एनआईआईटी लिमिटेड द्वारा रिलेसनशिप मैनेजर (आईयूसीआईसीआई बैंक) के लिए 24 पद, वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर (एचडीएफसी बैंक) के लिए 15 पद एवं यशोदानन्दन चिन्ड्रन हॉस्पिटल द्वारा स्टॉफ नर्स के लिए 25 रिक्त पद है। इच्छुक आवेदक नियत तिथि एवं समय पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन करें।
20 मार्च तक इंडियन आर्मी अग्निवीर व अन्य के भर्ती के लिए अवसर: सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च से बढ़ाकर 20 मार्च 2023 तक कर दी गई है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 15 अप्रैल के बाद होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में बुलाया जाएगा। इस साल की सेना भर्ती के लिए पहला और आखरी ऑनलाइन पंजीकरण का मौका है। आकांक्षी उम्मीदवार www.joinnindianarmynic.in की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
इंडियन आर्मी की वेबसाइट खुली रहेगी। एक डेस्क भी स्थापित किया गया है। पंजीकरण प्रश्नों के लिए, उम्मीदवार wm.joinindianarmy@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं और ऑनलाइन सीईई पश्नों के लिए वे jiahelpdesk2023@gmail.com पर ईमेल और मोबाइल नंबर 7996157222 पर भी संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी और किसी भी समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771.2965213 पर संपर्क करें।















